फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली गईं भव्य शोभायात्राएं

Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के जाटव नगर से संत गुरु रविदास की जयंती पर निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के देहात में संत रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियों से सुसज्जित यात्राओं का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बैंडबाजों की धुन से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


चिलकाना के सुलतानपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि संत रविदासजी ने समाज में एकता, भाईचारा आपसी सौहार्द बनाने का कार्य किया था। संदीप तोमर, अतर सिंह, भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, सुधीर कुमार जैन, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव अहाड़ी अब्दुल्लापुर, रावणपुर, फिरोजाबाद, बडगांव, तेलीपुरा, रघुनाथपुर आदि में भी रविदास जयंती पर कार्यक्रम हुए।
बड़गांव के रविदास मंदिर से निकाली शोभायात्रा में मीराबाई, संत गुरू रविदास को कंगन देती मां गंगा सहित कई मनमोहक झांकियां शामिल रही। इस मौके श्याम सिंह, नफे सिंह, चन्द्रपाल, सतपाल,भूरा, संजय, रवि का सहयोग रहा। गांव महेशपुर, बढेड़ी, सिसौनी, दल्हेड़ी, सिरसलीकलां, मिर्जापुर, कुतुबामाजरा, भगवानपुर, शिमलाना आदि में भी शोभायात्राएं निकाली।
विज्ञापन

सरसावा के नकुड़ रोड स्थित संत रविदास मंदिर में सुबह के समय पूजा-पाठ तथा हवन किया गया। दोपहर में कीर्तन तथा शाम के समय में भी कीर्तन एवं पाठ तथा आरती आयोजित हुई। इसमें साहब सिंह, प्रेम खन्ना, बाबूराम, विनोद सहगल, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। कुम्हारहेड़ा, चतरासाली, जगेता नजीब, शाहजहांपुर, सोराना, सलूनी एवं पिलखनी में शोभायात्राएं निकाली गई।
बेहट के गांव मुसैल में रविदास मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। खेडा अफगान के गांव ब्राह्मण माजरा के रविदास मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुभाष कुमार रावल ने किया। छुटमलपुर के गांव कमाली में शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधान इंदर ने किया। रविदास मंदिर कमेटी के राजेश कुमार, रानू, प्रमेश कुमार, रोकी कुमार, राजेश कुमार,आशु आदि मौजूद रहे। फतेहपुर भादो में भी शोभायात्रा निकाली गई।
नानौता में मोहल्ला सरावज्ञान स्थित मंदिर से शोभायात्रा का उद्घाटन बसपा नेता जगपाल सिंह तथा पूर्व चेयरमैन अफजाल खान ने फीता काटकर किया। अंबेहटा में मोहल्ला गुहा स्थित रविदास मंदिर से दोपहर बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हरीश कर्णवाल, अर्जुन जरावरे, अमित गौतम, बिशन सिंह मौजूद रहे।
गागलहेड़ी के गांव भारापुर, कुरलकी, शरबतपुर, रंडली, पाल्ली, कोलकी कलां गांवों में रविदास जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गंगोह में श्री गुरू रविदास मंदिर कमेटी ने प्रभात फेरी निकाली। इसमें मनोज कटारिया, विकास कुमार, नीटू, अरविंद, योगेश, रोहित, सुरेंद्र, विशाल, अजय आदि शामिल रहे। विधायक किरत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि ने भी पहुंचकर संत रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पुवांरका के संभालका जुनारदार में शोभायात्रा का शुभारंभ सलीम प्रधान ने फीता काट कर किया। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम स्थित रविदास मंदिर से पालकी और झांकियों का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू बालियान, कुलदीप बालियान, विधायक देवेंद्र निम, रोहित राज गौतम ने किया। नागल के ताजपुर, इसाकपुर, भरतपुर भीक्कनपुर, नैनसोब , शीतलाखेड़ा, पठोडी बक्काल समेत 25 गांवों में शोभायात्राएं यात्रा निकाली गई।
नकुड़ में रविदास मंदिर से शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक मुकेश चौधरी व चेयरमैन शिव कुमार गुप्ता ने फीता काट कर किया। शोभायात्रा से पूर्व एसडीएम और एसपी देहात ने रूट का निरीक्षण कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तीतरों में शोभायात्रा का शुभांरभ मंदिर समिति अध्यक्ष मुनिराज ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें