फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का नहीं होगा निजीकरण: शर्मा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा का स्वागत करते जिला अध्यक्ष व भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एमएलसी श्रीचंद शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में श्रीचंद शर्मा ने कहा कि सरकारी स्कूलों का निजीकरण नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों द्वारा इस प्रकार की निराधार अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अच्छी शिक्षा व्यवस्था ही भविष्य के विकसित भारत का निर्माण कर सकती है। वर्तमान में प्रदेश की योगी सरकार गुणवत्ता परक शिक्षा और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा ने एमएलसी चुनाव जीता है। उन्हें ऐतिहासिक जीत मिली है। वह शिक्षकों की सभी समस्याओं को सदन और सरकार के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, चुनाव संयोजक किशोर शर्मा, पुनीत त्यागी, मनोज ठाकुर, दुष्यंत यादव, गौरव कपिल, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, दुष्यंत यादव, राकेश त्यागी, पूजा शर्मा, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें