फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तेरे नाम में आनंद ही आनंद, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
शक्तिपीठ वैष्णोधाम के वार्षिकोत्सव की पूजा में सम्मिलित आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बाबा तेरे नाम में आनंद ही आनंद, भजनों पर झूमे श्रद्घालु
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई।
रविवार की सुबह धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने मिगलानी बिल्डिंग स्थित राजकुमार के निवास से श्री बालाजी महाराज, कोतवाल साहब और प्रेतराज सरकार के समक्ष दीप जलाकर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजेश, आनंद, रीटा आनंद, पलक, राजीव ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया।
प्रभातफेरी को माधो प्रसाद वाली गली में निमिष बत्रा के साथ निवास स्थान पर विश्राम दिया गया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि प्रात:काल प्रभु के नाम का स्मरण करने पर मन पवित्र हो जाता है। माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी पर प्रभु का स्मरण करने से परलोक जाने का मार्ग सुगम होता है। भक्तों ने बड़ा ही सोना लगता है बाबा तेरा नाम, तेरे नाम में आनंद ही आनंद है, छोड़ेंगे न हम तेरा साथ बाबा भजन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनीष जायसवाल, सतीश शर्मा, नवीन वालिया, धर्मपाल, बबलू, अनिल सैनी, सतीश गुप्ता, राधेश्याम, अयोध्या प्रसाद, दीपक सहगल, अखिल, बंटी, विजन, प्रदीप पांचाल, रविंद्र काठपाल, अनीता, रजनी, मोना जैन, आरती बत्रा, रूकमणी, शीला, संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें