सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
चिलकाना। मजहर हसन मोहल्ले में स्थित सरकारी भूमि को राजस्व विभाग तथा नगर पंचायत ने पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराया।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत सुल्तानपुर बाईपास रोड पर तालाब की करीब दो बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राहुल सिंह, थाना प्रभारी बीएस वर्मा ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये से अधिक है। भूमि पर नगर पंचायत ने तत्काल खंभे लगाकर कब्जे में ले लिया। कुछ लोगों ने विरोध किया गया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोग शांत हो गए। अभियान के दौरान राहुल सिंह नायब तहसीलदार सदर, जितेंद्र राणा अधिशासी अधिकारी, बबलू कुमार वर्मा इस्पेक्टर, राजस्व विभाग, नगर पंचायत तथा थाना चिलकाना का स्टाफ उपस्थित रहा।