फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचा रही सरकार : इमरान

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारो से वार्ता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद विधायक गण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस की सलाहकार समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने भाजपा सरकारों पर केवल उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। बेरोजगारी और कंगाली के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। वह मंगलवार को जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इमरान मसूद ने बताया कि पार्टी हाई कमान के आदेश पर सभी जिलों में पत्रकार वार्ता कर सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने लाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज किसान, व्यापारी और सबसे अधिक युवा परेशान हैं। वर्ष 2013 तक तुड़ल बासमती धान के दाम पांच हजार रुपये क्विंटल थे, जो आज घटकर 1800 रुपये रह गए हैं। उन्होंने बताया कि चावल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे बिचौलियों को फायदा हो रहा है, जबकि धान के दाम लगातार गिर रहे हैं। किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहा है। डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) के 50 किलोग्राम के बोरे के दाम 2013 में 600 रुपये थे, मगर आज 45 किलोग्राम का बोरा 1400 रुपये में बेचा जा रहा है। चीनी मिलों पर किसानों का 600 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने देश की नौ रत्न कंपनियों के घाटे में जाने और बैंकों के दिवालिया होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले 90 लाख युवाओं को नौकरी से निकाला जा चुका है। असंगठित क्षेत्रों से निकाले गए युवाओं की संख्या करोड़ों में है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष शशी वालिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, विधायक नरेश सैनी, विधायक मसूद अख्तर, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, इमरान कुरैशी, पीसीसी सदस्य अशोक सैनी, गुलफाम अंसारी, प्रवीण चौधरी, संजीव कौशल, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें