फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित महिला का बनवा लिया मृत्यु प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक व्यक्ति ने अपनी जीवित भाभी को मृत दर्शाकर नगर निगम से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। संपत्ति को लेकर न्यायालय में चल रहे वाद में यह प्रमाणपत्र लगा दिया और भाभी को मिल रही पेंशन बंद कराने के लिए पुलिस विभाग में भी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगा दिया। मामला उजागर होने पर आरोपी के खिलाफ कुतुबशेर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई, मगर एक महीना बीतने पर भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहम्मद रजी खान ने बताया कि पीड़िता फरहाना मूलरूप से शाहबाद हरदोई की रहने वाली हैं। इनकी शादी 2010 में सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद नफीस खान के साथ हुई थी। 20 जुलाई 2018 को पति की मौत हो गई।
आरोप है कि देवर मोहम्मद रईस खान ने फरहाना को संपत्ति का हिस्सा नहीं दिया। संपत्ति को लेकर तहसील बेहट में वाद चल रहा है। गत नौ नवंबर को फरहाना ने कुतुबशेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए देवर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है। कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की विवेचना चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें