फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश घायल, तीन पकड़े

विज्ञापन
ऩागल पुलिस द्वारा पकड़ा गया मुठभेड में घायल बदमाश - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। पुलिस ने सोमवार की दुपहर बाद भाटखेड़ी के जंगल में गोकशी कर रहे लोगों की घेराबंदी की। मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लग गई। घायल गोकश सहित तीन को पुलिस ने दबोचा।
विज्ञापन

सीओ देवबंद देवबंद चोब सिंह ने बताया गोकशी की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पांडोली रेलवे फाटक से भाटखेड़ी रोड पर घेराबंदी की तो वहां मौजूद गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक गोकश नसीम निवासी गांव पांडोली थाना नागल के पैर में गोली लग गई। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से उसके दो साथियों अनवर निवासी ग्राम नन्हेड़ा बुड्ढा खेड़ा तथा शादाब निवासी ग्राम बेलडा जुनरदार थाना नागल को भी दबोचा। पुलिस ने गोकशों के पास से दो तमंचे, कारतूस बरामद किए। टीम ने गोकशों द्वारा बांध कर डाले बछड़े को मुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें