वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट ने किया शुभारंभ
सहारनपुर। वंदेमातरम चिंगारी एक ट्रस्ट द्वारा घर-घर से गाय के लिए रोटी एकत्र करने के लिए गो-ग्रास सेवा रथ की शुरूआत की गई है। इसके साथ ही लोगों से रोजाना पहली रोटी गाय के लिए देने की अपील की।
पंत विहार स्थित सत्संग भवन से वंदेमातरम एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के नेतृत्व में गो ग्रास सेवा रथ का शुभारंभ देवी सुदीक्षा सरस्वती द्वारा नारियल फोड़कर और भगवा चुनरी बांधकर शुभारंभ किया। देवी सुदीक्षा ने कहा कि सनातम धर्म गाय की बड़ी महिमा है। इसलिए रोजाना प्रत्येक परिवार पहली रोटी गाय के लिए निकालकर गो ग्रास सेवा रथ को सौंपे और प्रतिदिन एक रुपये का भी दान करें। रथ के माध्यम से रोटी नुमाइश कैंप स्थित श्री श्री गोदेवी मंदिर में बनी गऊ शाला में पहुंचेंगी। विजयकांत चौहान ने बताया कि पहले दिन ग्रो-ग्राम सेवा रथ ने हकीकतनगर, आवास-विकास, गिल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड भ्रमण किया, जहां पर लोगों ने गाय के नाम की रोटी दी। उन्होंने कहा कि गाय के लिए प्रतिदिन रोटी देने वाले पर हमेशा प्रभु का आशीर्वाद बना रहता है। इसस दौरान एडवोकेट शीला, गौरव चड्डा, सुरेश वर्मा, संजीव खुराना, चंद्रशेखर टक्कर, डाक्टर नीलू राणा, विनोद शर्मा, योगेश शर्मा, सोम गोयल, आशु अरोड़ा, चंचल मक्कड़, पंडित राजकुमार, दिनेश, सतनाम, गीता, गुलशन, सुरेंद्र मोहन कालड़ा मौजूद रहे।