फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मर्डर: सहारनपुर में युवती की चाकू से गोदकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 01 Jan 2022 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के नागल कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में और हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
saharanpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं साल के पहले ही दिन बदमाशों ने दो सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सहारनपुर में युवती की दिनदहाड़े बाइक सवारों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबक मुजफ्फरनगर में एक ग्रामीण की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। सहारनपुर में युवती की हत्या के बाद घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नागल कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में और हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
 
यह भी पढ़ें:  सोतीगंज पर शिकंजा : अब तक 65 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क, अकूत दौलत को ऐसे ठिकाने लगा रहे कबाड़ी
विज्ञापन

 
बताया गया कि नागल कस्बे के रेलवे रोड निवासी बॉबी की 19 वर्षीय बेटी दीपा शनिवार करीब 3:30 बजे अपने घर से ब्यूटी पार्लर पर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक बाइक लेकर गली के गेट पर खड़ा हो गया, जबकि दूसरे युवक ने चाकू से दीपा पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 
विज्ञापन


चंद मिनटों में ही हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वारदात से अफरा तफरी मच गई। परिजन युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें