फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गाजियाबाद ने करनाल को नौ विकेट से दी मात

Fri, 17 Apr 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महिला क्रिकेट चैलेंजर टूर्नामेंट में शॉट लगाती महिला ​खिलाड़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला चैलेंजर ट्रॉफी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को हुआ। सोना क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर पहला मैच गाजियाबाद और करनाल के बीच खेला गया। गाजियाबाद की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने टॉस कराकर किया। करनाल की टीम ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में टीम ने पांच विकेट पर 139 रन बनाए। बल्लेबाजी में तृप्ति ने 55, रश्मी चौहान ने 20 व ऋतु व्यास ने 18 रनों की पारी खेली। गाजियाबाद की टीम बेहद कसी गेंदबाजी का परिचय दिया। गेंदबाजी में मीनु, कनिका, तन्वी, शिखा, नमिता सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाजी में शिखा ने 62, नमिता सिंह ने नाबाद 51 रन बनाए। करनाल की ओर से यशप्रीत ने एक विकेट हासिल किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शिखा को मिला। कोच भावना तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है। महिला खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौके और मंच मिल सके। इस अवसर पर अर्जुन चौहान, फुरकान कुरैशी, डॉ शमशाद, अक्षय चौहान, मयंक शर्मा, विश्वास चौधरी, शादाब, गौतम, नेपाल चौधरी, वैभव, आदित्य, रौनक मौजूद रहे। अंपायर के रूप में अभिषेक, दानिश मौजूद रहे।
विज्ञापन

- बोली खिलाड़ी
- करनाल की खिलाड़ी लक्षिता ने बताया कि समय-समय पर महिला खिलाड़ियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। मैदान पर उतरने से बेहतर कोई भी प्रशिक्षण नहीं है।
- करनाल की खिलाड़ी कीर्ति ने बताया कि सहारनपुर जिले में महिला क्रिकेट के लिए काफी काम हो रहा है। यहां से खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम चमका रहे हैं। ऐसे में यहां पर क्रिकेट खेलना गौरव की बात है।
- गौतमबुद्धनगर की खिलाड़ी सुरभि भाटी ने बताया कि महिला क्रिकेट को लेकर स्थानीय स्तर पर अधिक प्रयास नहीं होते। खिलाड़ी नेट पर ही अभ्यास करते हैं। स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर भी समय-समय पर प्रतियोगिताएं होनी चाहिए।
विज्ञापन

- गौतमबुद्धनगर की खिलाड़ी तन्वी ने कहा कि मैच को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैदान में उतरकर विपक्षी टीम के साथ मैच खेलना ही सबसे अहम अभ्यास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें