फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शादियों का सीजन शुरू, बाजार में रौनक

Fri, 17 Apr 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में महानगर के बाजारों में रौनक है। व्यापारियों ने नए डिजाइनदार कपड़ों के स्टॉक मंगवा लिए हैं। शाम के समय बाजारों में भीड़ है। स्टाइलिश कपड़े शोरुम के डिस्पले पर सज गए हैं।
विज्ञापन

शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में रौनक लौटने लगी है। इस बार महिलाओं से लेकर दुल्हनों को जयपुरी लहंगे, फैंसी साड़ियां और युवाओं को इंडोवेस्टर्न परिधान भा रहे हैं। बच्चों में ट्रेंडिंग कपड़े और पारंपरिक परिधानों की मांग है। कपड़ा व्यापारी अमित ने बताया कि इस बार हल्के कपड़े, पेस्टल शेड्स, कस्टम डिजाइन वाले परिधान खूब पसंद किए जा रहे हैं। शादी समारोह के लिए सूरत से लहंगे, दिल्ली से शेरवानी, दुपट्टा, पगड़ी व बैंगलुरू से वैवाहिक साड़ियां खासतौर पर मंगवाई है। कपड़ा व्यापारी योगेश ने बताया कि शादियों के लिए अब हल्की और स्टाइलिश साड़ियां पसंद की जा रही है। इन्हें अधिकतर कामकाजी महिलाएं भी पसंद कर रही है। इसमें सिल्क साड़ी की मांग अधिक है। इसके साथ ही बॉर्डर वर्क, कांजीवरम साड़ियों की भी मांग है।
विज्ञापन

शादियों के सीजन में कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कपड़ा व्यापारी भी बदलती पसंद और ट्रैंड के हिसाब से परिधान मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें