सहारनपुर। जिला जज अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि तीन जुलाई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कराएं। इसको लेकर उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए।
बुधवार को आयोजित बैठक में जनपद न्यायाधीश ने बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से कहा कि वह अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालत में कराएं। समस्त अपर जिला जज को निर्देशित किया कि वह अपने न्यायालय में लंबित समस्त आरबीटेशन के वादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के आयोजन से पूर्व अपने-अपने न्यायालय में प्रारंभिक बैठकें आयोजित कर पक्षकारों से वार्ता कर अधिक से अधिक वाद निस्तारण कराने के लिए कार्य करें। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हृषीकेश पांडेय, वीके लाल, सुभाष चंद्रा, सरला दत्ता, अर्पणा पांडेय, ललिता गुप्ता, राजेश कुमार मौजूद रहे।