कोरोना के पांच मरीज मिले, अब 41 सक्रिय मरीज
सहारनपुर। जनपद में बुधवार को भी पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक संपर्क वाला और शेष चार अलग संक्रमित बताए गए हैं, जो शहर के रहने वाले हैं। साथ ही चार मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में जनपद में 41 सक्रिय मरीज हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि 20 दिन में मिले सभी संक्रमित स्वस्थ हैं। एक महिला मरीज को भर्ती किया गया था, जो कई दिन पहले ठीक होकर घर लौट चुकी है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।