सहारनपुर। सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि संगठन में निष्क्रियता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवजन सभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाए। जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।
रविवार को युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने मल्हीपुर रोड स्थित एक सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए युवाओं को बूथ स्तर पर तैयार करने के निर्देश दिए। नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक माविया अली, नकुड विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगपाल दास गुर्जर, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर, महानगर अध्यक्ष प्रणव शर्मा,मांगेराम कश्यप, अरशद जमाल फैजी, डॉक्टर राजेश शर्मा, रमजानी कुरैशी, फरहाद गाडा, उमंग जैन, सलीम अख्तर, सउद आलम, आजम शाह, इमरान चौधरी, मोहित सैनी, फहाद सलीम आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जसवीर वाल्मीकि एवं संचालन संदीप चौधरी ने किया।
अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से समाज का हर वर्ग दुखी है। महंगाई , भ्रष्टाचार, लालफीताशाही चरम सीमा पर है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रवीन बांदूखेडी, राव वजाहत, आकाश खटीक, सुहेल राणा,सोनू चौधरी, अमित प्रधान, सुमित प्रधान, नबाब सिंह यादव, अनुज प्रधान, महजबीं खान, नागेंद्र राणा, राजवीर सिंह यादव, संदीप उर्फ अच्छन यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, युवा नेता कार्तिकेय राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान प्रदीप चौधरी, सुशील प्रधान, पिंटू चैयरमेन, नरेंद्र पंवार, नागेंद्र राणा, मोहन राणा, सचिन सलेमपुर, रणवीर मायापुर आदि रहे।