सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पिछड़ने के बाद नगर निगम खामियों को दूर कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में पहले नंबर पर आने की कवायद में जुटा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।
नगरायुक्त ने लखनऊ से आए स्वच्छ भारत मिशन के सहारनपुर मंडल प्रभारी वैभव पांडेय व निगम के अधिकारियों, सफाई निरीक्षकों व सहयोगी एनजीओ के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में मार्च के बाद कोई कूड़ाघर दिखाई नहीं देना चाहिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को ओडीएफ प्लस-के लिए नए सिरे से कार्ययोजना बनाने को कहा। वैभव पांडेय ने गत वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर के पिछड़ने के कारण गिनवाते हुए बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में पिछड़ने के कारण सहारनपुर की रैंकिंग गिरी है। बैठक में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जसलीन कौर, मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल व इंद्रपाल, अमित तोमर मौजूद रहे।
मंडलायुक्त कार्यालय व पैरामाउंट कॉलोनी सबसे स्वच्छ
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सिटीजन इंगेजमेंट के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा नगर निगम द्वारा की गई है। राजकीय कार्यालयों की श्रेणी में मंडलायुक्त कार्यालय ने पहला, कलक्ट्रेट ने दूसरा और विकास प्राधिकरण ने तीसरा स्थान पाया। आवासीय वेलफेयर सोसायटी की श्रेणी में पैरामाउंट कॉलोनी पहले, भगवती कॉलोनी दूसरे और आजाद कॉलोनी तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर छात्रों के बीच हुई चित्रकला प्रतियोगिता में के ग्रुप-ए में सेंट मेरी स्कूल की सोनवी सहगल पहले, अल्पाइन स्कूल की इलमा दूसरे तथा जय हिन्द स्कूल की शिवा तीसरे स्थान पर रही। ब्राइट एंजल्स स्कूल के अबुजर व सेंट मेरी स्कूल के चिराग को सांत्वना पुरस्कार मिला। ग्रुप बी में सेंट मैरी एकेडमी के अभिजीत ने पहला, अल्पाइन स्कूल की इंशा मरियम ने दूसरा और सेंट मैरी एकेडमी की अविका रोहिला ने तीसरा स्थान पाया। दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज की मंतशा नोशी व सोफिया गर्ल्स स्कूल की खुशी सचदेवा को सांत्वना पुरस्कार मिला। ग्रुप सी में जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज की अलफिशा उस्मान पहले, आईएमजी इंटर कॉलेज की अलिना दूसरे व आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तरन्नुम तीसरे स्थान पर रही। एएसएम इंटर कॉलेज की अंजलि व जेएचएस स्कूल की योगिता आर्य को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्ट्रीट प्ले प्रतियोगिता में मदन भारती ग्रुप पहले, मानसी ग्रुप दूसरे और करण ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और सहारनपुर के स्वच्छता एंबेसडर डॉ. वीरेंद्र आजम ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
स्वच्छता चैंपियन प्रमाण पत्र प्रदान करते सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व सहारनपुर के स्वच्छत?- फोटो : SAHARANPUR