फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लीकेज मामले में गैस एजेंसी संचालक पर केस दर्ज

Tue, 11 Oct 2016 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के साढ़ौली भूड़ गांव में रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे की वजह गैस एजेंसी मालिक की लापरवाही रही। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी एजेंसी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसमें सोमपाल को लीकेज सिलेंडर देने का आरोप है।
विज्ञापन

साढ़ौली भूड़ गांव में लीकेज रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से सोमपाल धीमान और उसके परिवार समेत सात लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें मेरठ हायर सेंटर ले जाते समय सोमपाल के दो मासूम बेटों पांच वर्षीय कल्लू और तीन साल के अंकित की मौत हो गई थी, जबकि सोमपाल, उसकी पत्नी मुन्नी, चार माह की बेटी वर्षा और पड़ोसी अंकित गुप्ता एवं शुभम धीमान को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था।   इस दर्दनाक हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने साढ़ौली भूड़ निवासी महक सिंह पुत्र जयप्रकाश की तहरीर पर इंडेन गैस एजेंसी फैजाबाद के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में बताया गया है कि सोमपाल को पिछले दिनों उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गांव फैजाबाद स्थित इंडेन गैस एजेंसी से कनेक्शन मिला था। हाल ही में जब वह गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गया था। उसमें से आ रही गैस की दुर्गंध के चलते उसने एजेंसी पर मौजूद मालिक से कहा था कि यह सिलेंडर लीकेज है।
विज्ञापन

  आरोप है कि एजेंसी मालिक ने रेगुलेटर लगाने के बाद रिसाव बंद होने की बात कहते हुए उसे सिलेंडर देकर वहां से चलता कर दिया।  बकौल महक सिंह, यह बात उसे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सोमपाल ने बताई है। जांच शुरू कर दी है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें