फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों से सीधे डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा महानगर का कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम महानगर में मोबाइल कूड़ादान की व्यवस्था करेगा। जिन मोहल्लों और कॉलोनियों में बड़े कूड़ेदान हैं वहां अब मोबाइल कूड़ेदान रखे जाएंगे। इसके बाद कचरा मोहल्लों से निकलकर सीधे डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा।
विज्ञापन

नगर निगम शहर में विभिन्न मार्गों और मोहल्लों में लोहे के बड़े कूड़ेदान रखता था। जिनमें एक टन तक कचरा आता है। लोग घरों और प्रतिष्ठानों का कचरा उनमें डालते हैं। इसके बाद निगम की गाड़ियों के जरिए उक्त कूड़ेदानों को उठाकर कचरा डलावघरों तक पहुंचाया जाता है। वहां से जेसीबी के माध्यम से कचरे को ट्रकों में भरकर डंपिंग ग्राउंड ले जाया जाता है। अब यह व्यवस्था बदलने जा रही है। नगर निगम कूड़ादान रखने की व्यवस्था खत्म कर मोबाइल कूड़ादान लाने जा रहा है। ये जगह-जगह रखे जाएंगे। उक्त मोबाइल कूड़ेदान भरने के बाद कचरे को लेकर सीधे डंपिंग ग्राउंड पहुंचेंगे।
कूड़ाघर खत्म करना उद्देश्य
मोबाइल कूड़ादान खरीदने के पीछे उद्देश्य डलावघरों को खत्म करना है। तीन साल पहले तक महानगर में 142 डलावघर थे। जिनमें से नगर निगम 104 खत्म कर चुका है। वर्तमान में 38 डलावघर रह गए हैं। इन्हें खत्म करने के पीछे मकसद शहर को कचरामुक्त बनाना है।
विज्ञापन

वर्जन
महानगर को कचरामुक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। जिनमें से एक मोबाइल कूड़ेदान लाना है। इसके बाद मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा सीधे डंपिंग ग्राउंड जाएगा। इससे डलावघर भी खत्म होंगे।-ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें