फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया...

Tue, 06 Sep 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
स्थापित किए गए गणपति भगवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्तों ने भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा कर दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ किया।  राज विहार स्थित शिव मंदिर में आयोजित उत्सव का शुभारंभ गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष के साथ चक्रतुंड, एकदंत विनायक  भगवान श्रीगणपति की शोभायात्रा निकाली गई। 
विज्ञापन


 ढोल नगाड़ों की थाप पर अबीर गुलाल एवं पुष्प वर्षा के साथ भक्तों ने भजन गाए। जगह जगह भक्तों ने लम्बोदर भालचंद्र भगवान श्रीगणेश का तिलक कर प्रणाम किया।

शोभायात्रा के समापन पर राजविहार कालोनी के शिव मंदिर परिसर के भव्य सुसज्जित सत्संग भवन में पूजा पाठ एवं विधि विधान के साथ विघ्नहर्ता, बुदि्ध प्रदाता, मंगल कारी भगवान श्री गणेश की सुंदर मनोहारी मूर्ति प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन


संजय पलसुले ने नारद पुराण के संकट नाशन गणेश स्त्रोत का पाठ किया। भक्तों ने हिंदी एवं मराठी में श्रीगणेश की आरती की और संदीप शर्मा ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

विध्न विनाशक विनायिक भगवान से भक्तों ने अपने शुभ कार्यो में सफलता के लिए एवं विद्यार्थियों ने ज्ञान प्राप्त करने के लिए गणेश की प्रार्थना की।  
इस अवसर पर चैतन्य निगोसकर, अक्षय त्यागी, संदीप शर्मा, रमेश बंसल, विनय राणा, पीडी अरोडा, गोपाल अग्रवाल, संदीप गर्ग, विनय स्वामी,

संजय कपिल, सुनीता बंसल, सुषमा त्यागी, आशु गर्ग, मधु गुप्ता, आभा बंसल, शशी स्वामी आदि मौजूद रहे। उधर, महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल की ओर से श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष श्रीकांत पंवार, महामंत्री धनंजय धाडगे, अरविंद गगताप के नेतृत्व में महोत्सव शुरू हुआ।

श्री गणेश प्रतिमा को बैंडबाजों के साथ रामानंदी बाजार स्थित श्र ी महेश मंदिर से शुरू कर सर्राफा बाजार, गौरी शंकर बाजार से होते हुए रामानंदी बाजार स्थित श्री महेश मंदिर में पहुंची। जहां जाकर पूजा अर्चना करने के उपरांत प्रतिमा पूजा के लिए स्थापित की गई।

श्री गणेश प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के साथ जल में विसर्जित किया जाएगा।  इस अवसर पर प्रधान श्रीकांत पंवार, मंत्री धनंजय घाडगे, ाकोषाध्यक्ष अरविंद गंगताप, संदीप पिंटू, सुदामा, राजकुमार खन्ना, प्रधान नवीन सिंघल, मंत्री अजय सिंघल, राजू, सुभाष कक्कड़, अश्वनी वर्मा, अनिरूद्घ, पवन गर्ग, विनोद बब्बर, राकेश रस्तोगी, लालचंद, रामराजीव सिंघल, राकेश कुमार, संजीव परमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें