फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गैंगस्टर की 72 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Thu, 14 Nov 2024 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी के लोनी थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में 72 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। आरोपी ने लोगों से धोखाधड़ी कर बैनामे कराकर उनकी जमीन हड़प ली। जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

24 नवंबर 2023 को थाना जनकपुरी के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सनुज यादव ने गैंगस्टर के आरोपी राकिब राणा पुत्र अब्बास निवासी धानवा गांव थाना तीतरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक को स्थानांतरित की गई थी। आरोपी ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी कागजात और बैनामो की धोखाधड़ी कर लोगों की जमीन हड़प कर अवैध रूप से चल-अचल संपत्ति अर्जित की। इसके बाद जिलाधिकारी ने संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को थाना सदर बाजार पुलिस गाजियाबाद जिले के थाना लोनी के गांव बेहटा हाजीपुर पहुंची। यहां गैंगस्टर आरोपी राकिब राणा के फ्लैट को कुर्क किया, जिसकी कीमत 72 लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें