फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा को हरा गंगोह की विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

विज्ञापन
भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित टूनामेंट में विजेता गंगोह की विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में गंगोह की विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी विजेता बनी है। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबले में जेपीएस ब्लू टाइगर्स नोएडा की टीम को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को एक लाख रुपये तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का इनाम दिया गया। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों और प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा की पूरी टीम 15.2 ओवर में मात्र 132 रन बनाकर आउट हो गई। कुनाल ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। गंगोह की ओर से मो. अयान ने चार तथा वंश ने तीन विकेट लिए। 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी गंगोह की टीम ने 14.5 ओवर में तीन विकेट से नुकसान पर 138 रन बनाकर सात विकेट से मैच के साथ ही ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। गंगोह की ओर से समीर रिजवी ने 52, दीपांशु ने 38 और कप्तान मोहम्मद अयान ने 21 रन बनाए। नोएडा की ओर से प्रशांत, मनीष और अमर ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान मो. अयान को चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नोएडा के मनीष भाटी को मिला। सीरीज के बेस्ट बॉलर मो. अयान चुने गए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दीपांशु त्यागी व सर्वश्रेष्ठ फील्डर हनी सिंह को चुना गया। प्रतियोगिता के इमर्जिंग प्लेयर का अवार्ड भी मो. अयान को मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर एसडीसीए के निदेशक अकरम सैफी ने आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी मनोज पुंडीर, एसडीसीए के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, सत्यम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, इरफान मलिक, फुरकान कुरैशी, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, अमीर, नागेंद्र कुमार, अवनीश मंदोलिया, भपेंद्र कच्छल, मोहसिन, अमजद, विनय, सचिन, शोयब, शशांक, सचिन गर्ग, प्रिंस पटेल, तनवीर, राजशेखर, अर्जुन, भावना, अर्जुन चौहान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें