फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह निवासी चालक का शव बाग में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह निवासी चालक का शव बाग में पड़ा मिला
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कसबे में पिछले तीन दिन से शराब के ठेके के आसपास घूम रहे व्यक्ति का शव बाग में पड़ा मिला। काफी देर के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की शनाख्त गंगोह निवासी के रूप में हुई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सोमवार की सुबह दया शुगर मिल के सामने से जाने वाले रास्ते पर बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति तीन दिन से कसबे में शराब के ठेके के आसपास घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने मृतक की शनाख्त के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। दोपहर बाद मृतक की शनाख्त विपिन कुमार (40) पुत्र सोमप्रकाश निवासी मोहल्ला टांकान गंगोह के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन शराब पीने का आदी था। उसकी इसी आदत की वजह से उसकी पत्नी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह देहरादून में रहकर गाड़ी चलाने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि माना जा रहा है कि अत्यधिक शराब के नशे में ठंड में बाहर खुले में पड़ा रहने के कारण उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें