गंगोह में दो गज की दूरी का मखौल उड़ाती ब्लाक पर उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/नागल/नानौता/गंगोह। क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र ब्लाक कार्यालयों पर जमा हुए। ग्राम प्रधान पदों के लिए सर्वाधिक 703 नामांकन पत्र गंगोह ब्लाक क्षेत्र में भरे गए। इस ब्लाक में कुल 98 ग्राम पंचायतें हैं।
सरसावा ब्लाक कार्यालय पर पहले दिन ग्राम प्रधान पदों के लिए 667 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 488 प्रत्याशियों और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए 334 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
साढ़ौली कदीम ब्लाक में ग्राम प्रधान पदों के लिए 446 प्रत्याशियों ने, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 261 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों पदों के लिए 281 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
नागल में प्रधान पद के लिए 297, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 210 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 113 नामांकन दाखिल किए गए। रामपुर मनिहारान में 13 काउंटरों पर प्रधान पद के लिए 33, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 275, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 62 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नानौता में 13 काउंटर बनाए गए थे। पहले दिन ग्राम प्रधान पदों के लिए 327, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 119 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए 238 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गंगोह ब्लाक में प्रधान पदों के लिए 703, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 286 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के 299 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। मजफ्फराबाद ब्लाक प्रधान पदों के लिए 460, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 302 और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 300 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। इनके अलावा बलियाखेड़ी, देवबंद, पुंवारका और नकुड़ ब्लाक कार्यालयों पर जमा हुए नामांकन पत्रों का आंकड़ा रात तक जोड़ा जाता रहा।
रामपुर मनिहारान में नामांकन को जुटी प्रत्याशियों की भीड़- फोटो : SAHARANPUR