सहारनपुर में गांधी जयंती पर सजा डीएम कार्यालय
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में गांधी पार्क सहित मुख्य चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गईं। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई कराई गई।
शुक्रवार को जयंती मनाई जाएगी। कलक्ट्रेट में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। गांधी और शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कराने के साथ रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई। इसके अलावा घंटाघर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के पास साफ-सफाई कराने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों लगाई। इसके अलावा कलक्ट्रेट में लाइटें लगाई। वहीं, जयंती को लेकर जिले भर में पुलिस अलर्ट है। शाम के समय पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। इसके अलावा संदिग्ध लोगों को भी निगरानी की गई।
----------------
पेंशनर्स की समस्याओं पर किया विचार विमर्श
सहारनपुर। मिशन कंपाउंड में ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए समाधान की मांग की। इस दौरान वदूद सिद्दीकी, केहर सिंह वर्मा, रमेश सिंह, जमशेद अली, सीबी सिंह, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।