सहारनपुर। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई। बीते दस दिनों के यह तीसरी बार है, जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों से वाहन चालकों और मध्यम वर्ग के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बढ़ते दामों ने जनता का बजट बिगाड़ दिया है। सफर का खर्च बढ़ गया है। इस समय पेट्रोल 100.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.55 रुपये प्रति लीटर है।
-
यह बोले लोग
पेट्रोल डलवाने पहुंचे राशिद ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई लगातार बढ़ रही है। बाइक और कार चलाना अब पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है।
भगवानपुर निवासी गुड्डू का कहना है कि पहले 100 रुपये में काफी पेट्रोल आ जाता था, लेकिन अब 100 रुपये में मुश्किल से एक लीटर पेट्रोल मिल रहा है। इससे आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है।
अशोक कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने लोगों को परेशान कर दिया है। अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि बड़े वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए साइकिल चलाना ही बेहतर विकल्प लग रहा है।
जागीर आलम ने कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों से जनता परेशान है। सरकार को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
-
कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तिथि पेट्रोल डीजल
15 मई 2.99 3.01 प्रति लीटर
-
तिथि पेट्रोल डीजल
19 मई 0.87 0.91 प्रति लीटर
तिथि पेट्रोल डीजल
23 मई 0.86 0.92 प्रति लीटर