फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झूला झूल रहीं सखियां, आया रे हरियाली तीज का त्योहार

विज्ञापन
आवास विकास में हुए कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज की यादों को कैमरे में कैद करती महिलाएं।  
विज्ञापन
- महानगर में हरियाली तीज पर हुए कार्यक्रम, महिलाओं ने झूला झूल मनाया तीज का पर्व
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सहारनपुर। हरियाली तीज का पर्व महानगर में उल्लास के साथ मनाया गया। महानगर के विभिन्न पार्कों में महिलाओं ने सखियों संग झूला भी झूला। सावन के झूलों ने मुझको बुलाया, झूला झूल रही सखियां, आया रे हरियाली तीज का त्योहार आदि गीत गाकर हरियाली तीज का त्योहार मनाया।



हरियाली चीज महोत्सव पर सामाजिक समरसता मंच ने एवं दि सहारनपुर सोशल वेलफेयर सोसायटी ने आयोजन किया। देहरादून चौक कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पारंपरिक झूला, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का ऐसा समां बंधा कि सभी झूमने पर मजबूर हो गए। महिलाओं ने पारंपरिक हरियाली तीज के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यशपाल सोलंकी, विभाग संघ चालक राकेशवीर, महानगर सह कार्यवाह देवेंद्र, अनीता शर्मा, शैलजा चटर्जी, पूनम बंगासी, विजेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट महिला मंडल ने हरियाली तीज पर्व पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में तीज महोत्सव परंपरा, उत्साह और सांस्कृतिक समर्पण के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर मिस तीज, मिस ग्रीन, गुब्बारा फोड़, मेकअप और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता हुई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मिस तीज का खिताब रचना, मिस ग्रीन निशु, गुब्बारे खेल की विजेता रविक्षा, नृत्य प्रतियोगिता में नंदनी और मेकअप प्रतियोगिता में शिवानी त्यागी विजयी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ममता चौधरी, प्रीति त्यागी, निशु, नेहा, गुड्डी, उम्मेद, रचना आदि का सहयोग रहा।



नारी सत्संग आर्यसमाज हकीकत ने हरियाली तीज पर्व पर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया गया। मनोरमा शर्मा ने बताया कि वैदिक धर्म के अनुयायी अपने सभी कार्यों का शुभारंभ यज्ञ से ही करते हैं। वर्षा ऋतु का अपना विशिष्ट महत्व है। इस मौके पर संतोष, कविता, दीपा, रीता, सुधा, गीता, मिथलेश, कमलेश, अंजु आदि मौजूद रहे।



मंदाकिनी विहार में हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ हरी भरी धऱती खुशियों का मौसम लो आ गया है प्यारे तीज का संगम गीत गाकर की। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। झूला झूलते हुए सावन के गीत गाए। इस मौके पर सोनिया जमित, अंकिता, सोनिया विकास, चारू, आरूषि, सपना, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अग्रकुल वंशज महिला समिति माधवनगर ने तीज कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम गर्ग ने की। अंजलि मित्तल तीज के गीत सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं ने तीज आधारित गेम व तंबोला गेम्स में जमकर धमाल मचाया। पूनम कंसल प्रथम, रश्मि गुप्ता द्वितीय व तृतीया अंजली कंसल रहीं। कौशल्या मित्तल, सुनीता मित्तल, मिथलेश, नेहा, रुचि, अलका, उमा गुप्ता, दीपाली आदि मौजूद रहे। मानसी अभिनव गुरुकुल के संस्थापक केके गर्ग ने बांसुरी सुना कर सभी बहनों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

आवास विकास में हुए कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज की यादों को कैमरे में कैद करती महिलाएं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें