फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मकान खरीदने के नाम पर 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। पंत विहार में मकान खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 87 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप है कि विपक्षियों ने मकान दिखाकर सौदा तय किया था। एसपी सिटी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खलासी लाइन निवासी गुलशन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उन्हें मकान की जरूरत थी। उनसे आकर दो लोग मिले, जिन्होंने एक मकान पंत विहार में 200 गज का होना बताया। मकान का सौदा 87 लाख रुपये में तय हुआ। विपक्षियों को 15 लाख रुपये की रकम अदा की। 24 जनवरी को समझौता हुआ था, जिसमें विपक्षियों ने पांच फरवरी तक रकम वापस करने का वादा किया था, लेकिन जब बैनामे का समय आया तो विपक्षी बहाना बनाने लगे और रकम लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। एसपी सिटी को भी मामले से अवगत कराया। अब पुलिस ने विद्यावती, नरेश, राहुल धीमान, किशोर शर्मा, अपूर्व शर्मा, कपिल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें