फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पार्षद बनाने के नाम पर पांच लाख की ठगी, एसएसपी से शिकायत

Tue, 31 Mar 2026 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा से जुड़े एक मंडल पदाधिकारी ने पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर नामित पार्षद बनाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लक्ष्मण शास्त्री ने शिकायत में बताया कि भाजपा से लंबे समय से जुड़ा हैं और वर्तमान में जनक मंडल मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। इसी दौरान उसका संपर्क पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी से हुआ। आरोप है कि पुनीत त्यागी ने उसे नामित पार्षद बनवाने का भरोसा दिया और कहा कि चुनाव लड़ने में 10 से 15 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि उनके माध्यम से केवल पांच लाख रुपये में नामांकन संभव है। पीड़ित का कहना है कि उसने भरोसा करते हुए अलग-अलग किस्तों में कुल पांच लाख रुपये दिए, जिसमें कुछ रकम ऑनलाइन और कुछ नकद रूप में दी गई। आरोप है कि रकम लेने के बाद लगातार आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी बताया कि बाद में पुनीत त्यागी एक विवाद में घिर गए और पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें