फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार संदिग्ध भर्ती, नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
देवबंद में कुछ लोगों को जांच के लिए ले जाती टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के संदिग्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को एक साथ चार संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके नमूने लेकर भी जांच को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

देवबंद के एक व्यक्ति अंडमान निकोबार से लौटे हैं। उन्होंने एक मस्जिद में नौ से 11 मार्च तक नमाज भी पढ़ी है। अब उक्त व्यक्ति में कुछ लक्षण उभरे हैं। सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम उक्त व्यक्ति के साथ ही दो अन्य लोगों को भी लक्षण मिलने के चलते लेकर आई है, जिन्हें आईपीटी कैंपस में बने क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा मस्जिद को बंद कर सैनिटाइज, जबकि मस्जिद से डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। शारदानगर में रह रही युवती में भी लक्षण मिले हैं। युवती नोएडा से आई है, जिसमें कोरोना जैसे लक्षण मिले हैं। युवती नोएडा में कोरोना पीड़ित के संपर्क में आई थी, जिसकी मौत भी हो गई है। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने युवती को कोरोना पीड़ितों के लिए बनाए गए अस्पताल फतेहपुर में भर्ती किया है। चारों लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, बुधवार में भेजे गए दो नमूनों की जांच रिपोर्ट शाम छह बजे तक नहीं आई है।

देवबंद में मस्जिद के पास सैनिटाइज करती टीम।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें