सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते दालमंडी पुल व्रत का सामान खरीदते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
मंडियों में उमड़ी भीड़, सामान जुटाने के लिए होती रही मारामारी
सहारनपुर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के तीसरे दिन शहर से लेकर देहात में अधिकतर लोगों ने लापरवाही दिखाई। सुबह छह से नौ बजे बजे तक रियायत के समय काफी संख्या में लोग शहर की चिलकाना रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी, चौक फव्वारा, शुगर मिल और दिल्ली रोड स्थित मंडियों में पहुंच गए। यहां कोरोना के खतरे से बेपरवाह होकर लोग फल, सब्जी, आटा, दाल, चावल सहित अन्य सामान लेने के लिए उमड़ पड़े। हाल ये रहा कि एक दूसरे से पहले सामान लेने के लिए मारामारी सी मची रही। कुछ जगहों पर सिविल पुलिस के सिपाही एनाउंसमेंट तो करते रहे मगर उनका भी असर लोगों पर नहीं पड़ा। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात ही पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। साथ ही लोगों से अपील की थी कि वे हर हाल में घरों में ही कैद रहे और इस लॉकडाउन को कर्फ्यू ही समझें। मगर कुछ नासमझ लोग अपने साथ ही औरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। पहले दो दिन की तरह ही लोगों में सामान खरीदने की आपाधापी रही। देहात क्षेत्र के सरसावा, छुटमलपुर, देवबंद, नकुड़, रामपुर मनिहारान, नानौता, गागलहेडी, बेहट, मिर्जापुर सहित अन्य क्षेत्रों में मंडी में सब्जी और फल खरीदने को लेकर मारामारी दिखी।
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते फल मंडी में फल खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते फुव्वारा चौक पर खरीदारी करने को उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR