फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संभावित आगमन पर अलर्ट हुआ प्रशासन

विज्ञापन
पुवांरका विश्व विद्यालय स्थल का निरीक्षण करते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी/ सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को सहारनपुर के पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। अभी निर्धारित कार्यक्रम तो नहीं मिला है, मगर संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम और एसएसपी ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को पुंवारका पहुंचकर हेलीपैड और सभास्थल के लिए जगह देखी। महाविद्यालय के पास ही यह इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले 13 दिसंबर को सीएम के मेरठ आगमन के दौरान भी उम्मीद की जा रही थी कि सहारनपुर के राज्य विवि का भी शिलान्यास होगा, लेकिन किन्हीं कारणों से तब कार्यक्रम टल गया था। अब फिर से प्रशासन ने राज्य विवि के शिलान्यास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो 23 दिसंबर को शिलान्यास कार्यक्रम हो सकता है।
इसी के चलते बृहस्पतिवार दोपहर डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अफसरों की टीम पुवांरका पहुंची। वहां पर पुवांरका महाविद्यालय के पास ही हेलीपैड और सभा स्थल के लिए जगह देखी। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए भूमि का चयन करने को कहा गया। अधिकारियों से कहा गया कि सीएम के आगमन की व्यवस्थाओं में किसी तरह की चूक न होने दी जाए। इस दौरान सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसओ उमेश रोरिया, उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. एमके अग्रवाल, अजित राणा, ठाकुर मदन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, सुनील कुमार, बीरमपाल, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-- पीपीपी मॉडल से बनेगा राज्य विवि
पुंवारका में राज्य विवि पीपीपी मॉडल पर बनेगा। निर्माण पर होने वाले खर्च का पूरा प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से तैयार कराया गया था। उसके साथ ही पुवांरका राजकीय महाविद्यालय के भवन को भी राज्य विवि परिसर में हो जाएगा, जिसकी मंजूरी कैबिनेट से भी हो चुकी है। दो चरण में इसका निर्माण होना है। पहले चरण में प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन बनने हैं। राजकीय महाविद्यालय के भवनों को प्रशासनिक भवन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
-- नए सत्र से होंगे दाखिले, तीन जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
राज्य विवि का निर्माण शुरू होने के बाद प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन तैयार हो जाएंगे। साथ ही अगले शैक्षिक सत्र से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस विवि से सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। क्योंकि अभी तक सहारनपुर के विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी से संबंधित कार्य के लिए करीब 120 किलोमीटर मेरठ जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें