फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमिस्ट्री में चार सीट खाली, फिजिक्स में कम हुए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएससी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट के दाखिलों का सोमवार को अंतिम दिन रहा। शहर के दोनों महाविद्यालयों में एमएससी कैमिस्ट्री में सबसे अधिक दाखिले हुए। दोनों ही कॉलेजों में कैमिस्ट्री में चार-चार सीट बची हैं, जबकि फिजिक्स में कम दाखिले हुए हैं। बॉटनी में भी 30 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

एमएससी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए सोमवार को कॉलेजों में रौनक रही। अभ्यर्थी शाम चार बजे तक अपनी कागजी कार्यवाही पूरी करते नजर आए। जेवी जैन कॉलेज में एमएससी बॉटनी में 60 सीट हैं, जिनके सापेक्ष शनिवार और सोमवार को 30 सीटों पर दाखिले हुए हैं। एमएससी फिजिक्स में भी 20 सीटों में से 14 पर दाखिले हो चुके हैं। अब छह सीट बची हैं। एमएससी कैमिस्ट्री में 20 के सापेक्ष 16 पर दाखिले हुए हैं, जबकि चार सीट खाली हैं। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया दूसरी मेरिट जारी होने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। उधर, महाराज सिंह कॉलेज में एमएससी फिजिक्स की 25 में से अभी तक सात ही सीटों पर दाखिले हुए हैं। एमएससी कैमिस्ट्री में यहां 21 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि चार सीट रिक्त हैं। गणित में भी करीब छह सीट बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें