फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीईओ के निरीक्षण में चार विद्यालय मिले अमान्य, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। अमान्य विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतिपाल ने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल द्वारा निरीक्षण के दौरान कंजौली, सढ़ौली दुनिचंद्रपुर स्थित विद्यालयों में अमान्य कक्षाओं का संचालन पाया गया। इस पर संबंधित विद्यालय संचालकों को तत्काल प्रभाव से इन कक्षाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनंतमऊ, कंजौली और सढ़ौली दुनिचंदपुर सहित कई गांवों में अभियान चलाकर अमान्य रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय बंद करने की सूचना शपथ पत्र के माध्यम से विभागीय कार्यालय में जमा कराएं। बीईओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में कोई विद्यालय दोबारा अमान्य रूप से संचालित पाया गया, तो उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बावजूद संचालन जारी रखने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें