फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन राज्यों में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल/गंगोह/रामपुर मनिहारान/बेहट। भाजपाइयों ने पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम व पुडूचेरी राज्यों में मिली जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। नागल में विधायक देवेंद्र निम ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर ढोल धमाका के साथ जश्न मनाया। उन्हें कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान विजयपाल चौधरी, विजेंद्र दीक्षित, हरीश त्यागी, पपिन चौधरी, मानसिंह सैनी, कपिल डाबर, प्रवीण वालिया, अरुण त्यागी, सारिका वालिया, उषा उपाध्याय, रजनी राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगोह विधायक किरत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर मिठाइयां बांटी और जोरदार नारेबाजी के बीच जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन चौधरी, अवनीश रोड, सुभाष चौधरी, अरविंद चौधरी, नवीन शकरपुर, विपुल सैनी, अश्वनी उपाध्याय आदि रहे। रामपुर मनिहारान में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई। इस दौरान कृष्ण चंद सैनी, सचिन गुर्जर, महेंद्र सैनी, राजीव सैनी, मेघराज आदि मौजूद रहे।
बेहट में गांधी चौक में पार्टी के ध्वज लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए और मिठाइयां बांटी। डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, अनिल सिंघल, राकेश गाबा, सुनील राजदेव उर्फ बिट्टू, बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी, देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें