फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में दंपती समेत चार घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तल्हेड़ी बुजुर्ग। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला और उसके पति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। साखन खुर्द गांव निवासी संजू (35) पत्नी अन्नू (32) को बाइक पर लेकर किसी काम से देवबंद गया था।
विज्ञापन

देर शाम वह वापस लौट रहा था। जब वह दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित साखन और तल्हेड़ी के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इसमें संजू, अन्नू समेत दूसरी बाइक पर सवार जनपद बागपत के थाना छपरौली के ककौर गांव निवासी शिवम (25), जनपद शामली के झाल गांव निवासी अखिल (21) और जनपद बिजनौर के थाना नागल सोनी निवासी विश्वास (27) घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से दंपती को रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग शुक्रताल आश्रम में रहते हैं। जो बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें