फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के चार सदस्यों ने किया धोखा: नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा नेता नवीन खटाना ने नामांकन पत्र जमा होने का समय निकलने के बाद प्रेसवार्ता में पार्टी के ही चार सदस्यों पर धोखा करने का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी के कुछ जिम्मेदार नेताओं द्वारा दूसरे प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा कराने की बात कही।
विज्ञापन

नवीन खटाना ने कहा कि हमें कई दिन पहले जानकारी मिल गई थी कि पार्टी के चार सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं। मीडिया के कैमरों पर उन्होंने इन चारों के नाम लेकर आरोप लगाया कि माजिद अली, इमरान, ममता चौधरी और अजेशना कुछ दिन से गायब थे। हमने पार्टी पदाधिकारियों से भी कहा था कि इनको बुलाया जाए और सभी सदस्यों को साथ लेकर नामांकन करने जाएंगे, लेकिन वह चारों नहीं आए। आरोप लगाया कि माजिद अली ने दूसरी पार्टी के भी एक सदस्य को भाजपा के पक्ष में कराने की मध्यस्थता कराई। नवीन खटाना ने कहा कि मैं अपनी मां को साथ लेकर नामांकन करने पहुंच गया था, लेकिन बसपा के जिम्मेदार नेताओं के ही इशारे पर जोनी उर्फ जयवीर का नामांकन पहले ही करा दिया गया। ऐसे में उन्होंने नामांकन पत्र जमा नहीं कराना ही उचित समझा और लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें