हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए है। सूचना के बाद एंबुलेंस और थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बेहट सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कार में 10 लोग सवार थे। मरने वालों में अमित (22) पुत्र विनोद भी शामिल है। बाकी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कार सवार मृतक अमित (22) पुत्र विनोद गांव शेखपुरा थाना बेहट का निवासी है। बाइक सवार तीन मृतकों की पहचान बुरहान (24) पुत्र हाजी कुर्बान, शामिर (21) पुत्र नासिर व तनवीर (22) पुत्र शराफत निवासीगण गांव छजपुरा, थाना जनकपुरी के रूप में हुई है।