उधर, बीएसए अंबरीश कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हो पाई है। मामले की जांच बीईओ गंगोह से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, छात्रा के चाचा का कहना है कि उक्त छात्र कई दिनों से उनकी बच्ची को तंग कर रहा था। मारपीट का आरोप मिथ्या है। स्थानीय राजनीति के चलते मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया
स्कूल टाइम में मोबाइल पर गेम खेलते हैं अध्यापक
स्कूल की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्राओं ने अध्यापकों पर आरोप लगाया कि वे स्कूल टाइम में मोबाइल पर गेम खेलते हैं। विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर चुप करा देते हैं। बच्चों को पढ़ाने में रूचि नहीं लेते हैं। बीएसए का कहना है कि अध्यापकों के रवैये की भी जांच की जाएगी।