फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलों में चोरी करने वाले बावरिया गैंग की तीन महिलाओं सहित चार पकड़े

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला चोर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर पुलिस ने सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मेले के दौरान चोरी करने वाले एक बावरिया गैंग की तीन महिलाओं एवं एक पुरुष को पकड़ जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शाकंभरी चौकी इंचार्ज भरतवीर रात्रि में चेकिंग कर रहे थे। उनको तीन महिलाएं संदिग्ध नजर आईं तो उन्होंने उनकी महिला कांस्टेबल के द्वारा तलाशी ली। उनके पास से 2200 रुपये नकद और एक जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद हुई। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह मेले में आकर चोरी करती हैं। पुलिस ने कोमल पत्नी विष्णु, पूनम पत्नी सूरज, शीला पत्नी कैलाश निवासी इकरन थाना चिकसाना भरतपुर राजस्थान एवं इनके साथी अमित सोनी पुत्र किशन लाल निवासी मोहल्ला माली चंदन गार्ड के पास थाना मथुरा गेट जिला भरतपुर राजस्थान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इनसे एक कार भी बरामद हुई है जिसमें बैठ कर ये महिलाएं चोरी करने आती थी। कार को सीज कर दिया गया।

पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला चोर- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिला चोर- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस द्वारा पकड़ा गया बावरिया गैंग का सदस्य और बरामद कार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें