फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते चार बदमाश पकड़े

विज्ञापन
नागल पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार लोगों को अवैध असलहे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के विरुद्ध देवबंद थाने में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे सब इंस्पेक्टर खूब सिंह पुलिस टीम के साथ गांव गंझेड़ी की ओर गश्त कर रहे थे। तभी गांव के कब्रिस्तान के पास चार युवक दिखाई दिए, जो चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चारों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश गफ्फार पुत्र जुल्फिकार, गयूर पुत्र अल्लाह रक्खा, अखलाक पुत्र अयूब गांव बनेड़ा खास थाना देवबंद एवं मुंतजीर पुत्र रुस्तम गांव गंझेड़ी थाना नागल के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस एवं तीन छूरी बरामद की है। गफ्फार पर देवबंद थाने पर 15 मुकदमे लूट, गोकशी, पुलिस मुठभेड़, चोरी, गैंगस्टर आदि के दर्ज हैं जबकि बाकी तीनों पर भी दो दो मुकदमे देवबंद में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें