फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद चार गो तस्कर पकड़े, गाय मुक्त कराई

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में गौ तस्कर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने काटने के लिए लाई गई एक गाय को चार गो तस्करों के साथ पकड़ा है। इनके पास से दो छूरे तथा एक तमंचा भी मिला है ।
विज्ञापन

सीओ सदर अजेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव चालाकपुर के जंगल में धान के खेत में बने एक मकान के पीछे कुछ लोग एक गाय को काटने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखकर गो तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया तथा भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके चारों गो तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से दो छूरे, एक रस्सी, तराजू-बाट, लकड़ी का गुटका, एक देसी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस सहित एक स्प्लेंडर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को मकान के पीछे बंधी एक गाय भी मिली, जिसे काटने के लाया गया था। पकड़े गए चारों गो तस्कर फरमान पुत्र मेहरबान एवं रिजवान पुत्र कालू निवासी मोहल्ला मजहर हसन चिलकाना, बिलाल पुत्र अबरार निवासी गांव डिंडोली खेड़ा, दिलशाद पुत्र जाहिद निवासी गांव चोरा खुर्द हैं। पुलिस ने चारों गो तस्करों को पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अनेक धाराओं में न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें