शंकर, भूरा व आशू गैंग के बीच छिड़ी है वर्चस्व की जंग
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए युवक शंकर, भूरा और आशू गैंग से संबंधित हैं। शंकर गैंग की आशू और भूरा गैंग के साथ तनातनी चल रही है। आशू और भूरा आपस में दोस्त हैं। इनके बीच वर्चस्व की लड़ाई है। हालांकि, इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि शंकर अमोली, आशू चिलकाना और भूरा रामपुर मनिहारान का रहने वाला है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज
शंकर और आशू के बीच हुआ था झगड़ा
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शंकर और आशू के बीच कुछ समय पूर्व सरसावा क्षेत्र में झगड़ा हुआ था। तभी से इनके बीच तनातनी चल रही है और इन्होंने दो गैंग बनाए हैं। समय रहते आरोपी पकड़े गए, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।