फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: छात्रा ने मनचले को बांधी राखी, कक्षा में खूब बजीं तालियां, नवविवाहिता को ले उड़ा तीन बच्चों का बाप

Sat, 24 Dec 2022 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : छात्रा ने परेशान होकर मनचले के हाथ में राखी बांध दी। इस दौरान अन्य छात्रों ने खूब तालियां बजाईं। उधर, तीन बच्चों का बाप नवविवाहिता को ले उड़ा। विस्तार से जानिए दोनों मामले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। जहां एक छात्रा ने कक्षा में मनचले को राखी बांधी तो वहीं तीन बच्चों का बाप नवविवाहिता को लेकर फरार हो गया। विस्तार से जानिए दोनों मामले।  

विज्ञापन


छेड़खानी से तंग छात्रा ने मनचले को बांधी राखी 
बड़गांव क्षेत्र के एक स्कूल में कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को छात्रा ने सबक सिखाते हुए उसकी कलाई पर राखी बांध दी। लड़की के हौसले को देख कक्षा में बैठे अन्य छात्रों ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के एक इंटर कॉलेज की छात्रा से पड़ोसी गांव का एक छात्र आए दिन छेड़छाड़ करता था। कई बार समझाने के बाद भी मनचले छात्र ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। प्रधानाचार्य से भी शिकायत की, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन


आखिर में छात्रा ने परेशान होकर मनचले को सबक सिखाने के लिए तरकीब आजमाई। छात्रा ने शनिवार को कक्षा में मनचले छात्र की कलाई पर राखी बांध दी और उसे भाई कहकर संबोधित किया। छात्रा के हौसले को देखकर कक्षा में मौजूद छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। छात्रा के इस कार्य की सभी प्रशंसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज

विज्ञापन

नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया तीन बच्चों का बाप 

बड़गांव में तीन बच्चों का बाप एक नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामला दो अलग-अलग जातियों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला थाना बड़गांव क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती का कुछ दिन पूर्व ही नानौता ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न हुआ था। बताया जाता है कि नवविवाहिता के पिता ने हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार बेटी को विदा करने के लिए आगामी 15 जनवरी को अपने घर बरात बुलाने की तारीख तय कर रखी थी। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: लड़की की मीठी आवाज, खुले ठगी के बड़े राज, आरोपियों की प्रोफाइल से हर कोई हैरान, ऐसे कमाते थे लाखों

आरोप है कि बीते बुधवार को गांव का ही युवक अनिल वाल्मीकि पुत्र महेंद्र नवविवाहिता को बहला फुसलाकर कर ले गया। आरोपी तीन बच्चों का बाप है। पीड़ित पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला दो अलग-अलग जातियों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी है। गांव में गण्यमान्य लोग पंचायत कर नवविवाहिता को बरामद कराने को प्रयासरत हैं। 

थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नवविवाहिता को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें