बेहट/नानौता/बड़गांव। विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के देहात में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बेहट के पथरवा स्थित भगवान विष्णु मंदिर से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण होगा, जिसमें समस्त हिंदू समाज बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। इसके बाद उनकी अगुवाई में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांव में भ्रमण कर मंदिर निर्माण के लिए दान इकट्ठा किया। इस दौरान बच्चों ने अपनी गुल्लकें के भी मंदिर निर्माण के लिए दान दी। ग्रामीण योगेश की पुत्रियों आयुषी, अदिति, ओजस्वी की गुल्लकों से 970 रुपये का दान मंदिर निर्माण के लिए मिला। अभियान प्रमुख योगेश चौहान, हिसाब प्रमुख राजकुमार सैनी, मांगे राम आर्य, गौरव आर्य, पंकज चौहान, अनुपम धीमान, सचिन चौहान, अल्केश गोयल, आशीष चौहान रहे। नानौता की भारी न्याय पंचायत के गांव कांशीपुर में रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में राम भक्तों की टोली ने घर घर जाकर समर्पण एकत्र किया। काशीपुर में कुशलपाल, रणदीप, गांव भारी में डॉ. अरुण, राहुल, अक्षय, सोमपाल, शीशपाल, जंधेड़ी में अमी सिंह, शक्ति, गांव भाबसी में डॉ. राकेश, निशु राणा, सुमित, गांव कुआंखेड़ा में डॉ. नेत्रपाल, विजेंद्र पुंडीर, नरेंद्र दत्त शर्मा, गांव जैदपुरा में चरण सिंह, गांव माधोपुर में अभिमन्यु, गांव यहियपुर में रणधीर राणा आदि राम भक्तों ने समर्पण निधि इकट्ठा की। बड़गांव के गांव लोटनी में रैली निकाल निधि संग्रह के लिए जागरूक किया गया। पूर्व प्रधान बलन सिंह, मुकुल, रामधन, नीरज, कुशलपाल, रमेश रहे।