फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया पूरणमल रामलाल डिग्री कालेज का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया पूरणमल रामलाल डिग्री कालेज का स्थापना दिवस
विज्ञापन

गंगोह। पूरणमल रामलाल डिग्री कालेज का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. पवन कुमार बंसल ने किया। इसमें महाविद्यालय के 28 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हर संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों को स्वर्ण पदक दिया गया। बीएससी बायोलोजी में मयूरी गर्ग, बीएससी गणित में शिल्पा गर्ग, बीकाम में वंशिका, बीए में पिंकी को स्वर्ण पदक व छात्रवृति देकर सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक बीएससी बायो की मयूरी गर्ग ने प्राप्त किए। इसके लिए भी उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया।
विज्ञापन

डा. नितिका रानी के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय विद्यालय का स्थापना दिवस ही रहा। महाविद्यालय की दस टीमों ने इसमें भागीदारी की, जिसमें आकांक्षा वर्मा, निधि शर्मा, लवीश सिंघल की टीम को प्रथम, सायमा, प्रीति देशवाल, जूली की टीम को द्वितीय व आकांक्षा, दिव्या, मुस्कान की टीम को तीसरा स्थान मिला। प्राचार्य ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने की। विशाल मित्तल भी मौजूद रहे। संचालन डा. नितिका रानी व अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें