फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के पौत्र का इमरान मसूद की बेटी से होगा विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद की बेटी वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इन दोनों का रिश्ता पक्का हो गया है और पांच अगस्त को सगाई की रस्म होगी। इसके बाद दिसंबर माह में शादी संपन्न कराई जा सकती है। इन दोनों परिवारों में यह रिश्ता सियासी समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

मरहूम काजी रशीद मसूद की गिनती दिग्गज नेताओं में होती थी। करीब 40 साल तक वह राजनीति में सक्रिय रहे और केंद्रीय मंत्री तक बने। इतना ही नहीं वर्ष 2007 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्रीय प्रगतिशील गठबंधन (तीसरा मोर्चा) के प्रत्याशी के तौर पर उप राष्ट्रपति पद चुनाव भी लड़ा था। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद भी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। इमरान मसूद रिश्ते में काजी रशीद मसूद के भतीजे लगते हैं। वर्ष 2010 के बाद दोनों परिवारों में कड़वाहट घुल गई थी, जो 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले खत्म हुई। तब काजी रशीद मसूद और उनके बेटे शाजान मसूद ने इमरान मसूद को सहारनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ाया। तब से अब तक दोनों परिवार एकजुट हैं।
उधर, कुछ दिन पहले ही इमरान मसूद की बेटी और काजी रशीद मसूद के पौत्र शायान मसूद की शादी कराने के लिए परिवार के जिम्मेदार लोगों ने रिश्ता पक्का कर दिया। मालूम चला है कि सगाई की रस्म की तारीख भी तय हो गई है और पांच अगस्त को सगाई होगी। हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, माना जा रहा है कि दिसंबर माह में शादी संपन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें