फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: लॉकडाउन लगने की अफवाह के चलते बाजारों में एकाएक बढ़़ी भीड़

Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। एक बार फिर लॉकडाउन लगने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। हर व्यक्ति यह कह रहा है कि 20 जून से फिर लॉकडाउन लगेगा। इस प्रकार की अफवाह के जोर पकड़ते ही बाजारों में एकाएक लोगों की खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी है। इससे अधिकारियों की टेंशन भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


बाजारों में भीड़ का आलम यह है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं, जबकि अधिकारी रोज बाजारों में भ्रमण कर लोगों खासकर दुकानदारों को अनलॉक-1 में जारी गाइडलाइन का पालन कराने में जुटे हैं। वहीं बाजार ही नहीं बैंकों के बाहर भी लोगों में आपाधापी मची देखी जा सकती है, जबकि चार दिन पूर्व ही क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए थे।

यदि बाजारों में भीड़ इसी तरह बढ़ती रही तो कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ सकता है। वहीं, एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुन: लॉकडाउन लगाया जाना मात्र अफवाह है। लोग स्वयं और अपने परिवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में लाने के लिए बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों अनलॉक-1 में जारी नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान खोले जाने की अनुमति दी गई है, लेकिन उनका पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे लोगों के प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया जाएगा। अब प्रतिदिन बाजारों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें