फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन अफसरों को गच्चा दे गए गुलदार

Thu, 05 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Cage had to catch Guldar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में मेघनमजरा गांव के जंगल में पानी निकासी के लिए लगे पाइप में घुसे गुलदार और उसके  शावकों को पकड़ने के लिए मेरठ की टीम भी फेल हो गई।
विज्ञापन


पाइप के एक मुंह पर पिंजरा लगाकर दूसरी तरफ से पानी का प्रेशर मारकर गुलदार और उसके शावकों को पिंजरे की तरफ निकालने का प्रयास विफल रहा।

गुलदार और उसके शावक उसी तरफ से भाग निकले, जिस तरफ से पानी का प्रेशर मारा जा रहा था। इसके बाद देर रात टीम जंगल से लौट आई।  

बता दें कि मंगलवार की सुबह मेघनमजरा गांव के जंगल में खेत में दबाए गए सीमेंट के 80 फीट लंबे पाइप में नर और मादा गुलदार व उनके शावक घुस गए थे।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ की मदद से वनकर्मियों ने पाइप के दोनों सिरों को मिट्टी से भरे प्लास्टिक के बोरों से बंद कर दिया था। इसके बाद वनकर्मियों द्वारा गुलदार और उसके शावकों को पकड़ने के लिए मेरठ से टीम बुलाई गई थी।

टीम पिंजरा लेकर करीब सात बजे मौके पर पहुंची थी। पाइप के एक सिरे पर पिंजरा लगाकर दूसरे सिरे से फायर बिग्रेड से पानी का प्रेशर मारकर उन्हें पिंजरे की तरफ निकालने का प्रयास किया गया,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गुलदार और उसके  शावक उसी तरफ से बाहर निकल आए, जिस तरफ से पानी का प्रेशर मारा जा रहा था। बाहर निकलते ही गुलदार और उसके शावक जंगल की तरफ दौड़ पड़े। रात के करीब दस बजे तक चले इस ऑपरेशन में विफल होने के बाद वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर लौट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें