सहारनपुर। अदालत से मिली सजा पूरी करने के बाद रिहा किए गए 57 विदेशी जमातियों को जल्द ही वतन वापस भेजा जा सकता है। एसएसपी एफआरओ होंगे। जिसकी पूरी पड़ताल के बार रवानगी सुनिश्चित करेंगे।
दरअसल, कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन के दौरान जिले में चलाए गए सर्च आपरेशन में इन जमातियों को चिह्नित किया गया था। इसी माह अदालत में चार्जशीट दाखिल होने पर सुनवाई के बाद अदालत ने एक-एक माह की सजा सुनाई थी। इन जमातियों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी नहीं पाया गया था। अदालत की सजा से ज्यादा समय जेल में बिताने के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया था।
जिलाधिकारी ने बताया कि जमातियों को विदेश भेजने के मामले में पदेन एफआरओ एसएसपी होते हैं। जिन्हें फारेन रजिस्ट्रेशन अधिकारी कहा जाता है। जब लोग अपना टिकट करा लेंगे तो एसएसपी उन्हें एयरपोर्ट तस्दीक करने के बाद भेज देंगे।