फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए कुट्टू के आटे के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुट्टू के आटे से बने पदार्थ खाने से कई जगहों पर बिगड़ी लोगों की तबीयत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। सोमवार को देहात क्षेत्रों में करीब एक दर्जन स्टोरों ने कुट्टू का आटा, सांवक के चावल, दही आदि खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इससे मिलावटखोरों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिला अधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर सोमवार को जिला अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। गांव हरिया बांस की एक दुकान से कुट्टू का आटा, गागलहेड़ी से के एक स्टोर से सांवक के चावल, कैलाशपुर के एक स्टोर से कुट्टू का आटा, कैलाशपुर ही के एक अन्य स्टोर से दही, बेहट रोड स्थित देवला से कुट्टू का आटा, बिहारीगढ़ से कुट्टू का आटा, मुशैल गांव से कुट्टू का आटा, देवबंद के पतंजलि स्टोर से सांवक के चावल, देवबंद के पठानपुरा से उड़द की दाल का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। रणधीर सिंह ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें