सहारनपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रविवार को छत्तीसगढ़ समेत सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। पहले ही कोहरे व ब्लॉक के कारण ट्रेनें निरस्त चल रही हैं।
दरअसल, इन दिनों घना कोहरा छा रहा है। कोहरे की वजह से वाहन तो सड़कों पर रेंग ही रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर धीमी हो गई। रविवार को अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ 10 घंटे, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार-चार घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 2:45 घंटे, लक्ष्मीनगर-योगनगरी ऋषिकेश दो घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी 1:16 और अंबाला-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस एक घंटे लेट पहुंची। अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। लेट ट्रेनों का यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई।